प्रतियोगी परीक्षा सम्बन्धी प्रश्नोतर || ०९ मई 💐 आज के लिए कर्रेंट अफेयर्स───────────


प्रश्न 1:- एशिया कप स्टेज 2 तीरंदाजी में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?
उत्तर :- 14 पदक।

प्रश्न 2:- किसने “मयूरभंज में नशामुक्त” ओडिशा अभियान की शुरूआत की है?
उत्तर :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने।

प्रश्न 3:- किस राज्य में भारत का पहला “International Multimodal Logistics Park” बनाया जा रहा है?
उत्तर :- असम राज्य में।

प्रश्न 4:- किस देश ने हाल ही में “Basic Plan On Ocean Policy” को अपनाया है?
उत्तर :- जापान ने।

प्रश्न 5:- भारत के जेरेमी ललनिरुंगा ने Asian Weightlifting Championships में कौन-सा पदक जीता है?
उत्तर :- रजत पदक।

प्रश्न 6:- वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- बाबर आज़म।

प्रश्न 7:- किस राज्य सरकार ने “आदर्श कॉलोनी पहल” लांच की है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार ने।

प्रश्न 8:- किस राज्य में भारत का पहला फार्मा पार्क स्थापित किया जाएगा?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश राज्य में।

प्रश्न 9:- अडानी ग्रुप ने म्यांमार बंदरगाह कितने मिलियन डॉलर में बेचा है?
उत्तर :- 30 मिलियन डॉलर में।

प्रश्न 10:- INS मगर को कितने वर्षों के बाद सेवा मुक्त कर दिया गया है?
उत्तर :- 36 वर्षों के बाद।

प्रश्न 11:- किस केंद्रीय मंत्री के द्वारा टैगिन भाषा की पहली फिल्म का ट्रेलर को लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- किरेन रिजिजू के द्वारा।

प्रश्न 12:- MCC (मैरिल वन क्रिकेट क्लब) का अगला अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर :- मार्क निकोलस।

प्रश्न 13:- किसने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण (START) नामक एक नए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है?
उत्तर :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने।

प्रश्न 14:- बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए जापान देश कितने हजार भारतीय इंजीनियरों को प्रशिक्षण देगा?
उत्तर :- 1000 भारतीय इंजीनियरों को।

प्रश्न 15:- किस राज्य के डेगाना में लिथियम के भंडार की खोज की गई है?
उत्तर :- राजस्थान राज्य के।

Popular posts from this blog

Ayodhya ram mandir wich state

Drone details

Ram mandir Ayodhya in india